लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में भाजपा के लिए काफी कुछ दांव पर है, जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार, और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की थी।
कुल 93 सीटों के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 120 महिलाएं भी शामिल हैं। मतदान करने जा रहे पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। मंगलवार को मतदान में दिग्गज उम्मीदवारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।
Also read:नितिन गडकरी का तीखा निशाना: गरीबी के नाम पर खास लोगों की गरीबी हटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में मतदान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के उम्मीदवार हैं, जो अहमदाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने मैदान में कांग्रेस की उम्मीदवार सोनल पटेल हैं। अमित शाह ने 2019 में भी अहमदाबाद से जीत दर्ज की थी। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र में रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, और हटकनंगले सीटों पर चुनाव होगा। महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में कोल्हापुर सीट से कांग्रेस के साहू छत्रपति, सतारा सीट से भाजपा के उदयनराजे भोसले, और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शामिल हैं।
Also read: तेलंगाना सरकार वसूल रही ‘राहुल रेवंत’ टैक्स,सिकंदराबाद की जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief