महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह फिर से शरद पवार की पार्टी का दामन थामने वाली है। सूर्यकांता पाटिल साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह आज मुंबई के एनसीपी दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी का दामने थामेंगी।
Also Read:दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोकदिल्ली हाई कोर्ट
सूर्यकांता पिछले कुछ दिनों से बीजेपी से नाखुश चल रही थीं। सूर्यकांता पाटिल ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 10 सालों में बहुत कुछ सीखा है। इसके लिए पार्टी की आभारी भी हूं।
Also Read:यशस्वी जायसवाल को टी20 वर्ल्ड कप के बीच लगा बड़ा झटका
बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सूर्यकांता पाटिल ने जताई नाराजगी, दिया इस्तीफा
सूर्यकांत पाटिल ने हिंगोली लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सूर्यकांता पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। इसके बाद उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद भी संभाला था।
Also Read:द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुमोना चक्रवर्ती को नहीं लेने पर कपिल शर्मा से परेशान भूरी


More Stories
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है
RSP Leads Nepal Election 2026
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री