मायावती, लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद नागपुर से करेंगी. साथ ही, वह राज्य में 40 चुनावी रैलियां भी करेंगी. मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी, आकाश आनंद, पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 6 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. आकाश की पहली चुनावी सभा नगीना लोकसभा क्षेत्र में होगी.
बहुजन समाज पार्टी इस बार अपनी रैलियों की शुरुआत नागपुर से करने जा रही है
लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के बाद, देश भर में सभी पार्टियां वोट बटोरने के लिए रोड शो और रैलियों में जुटी हुई दिख रही हैं. इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इस बार अपनी रैलियों की शुरुआत नागपुर से करने जा रही है. मायावती 11 अप्रैल को नागपुर में एक रैली का आयोजन करेंगी. इससे बसपा के उत्तर नागपुर के उम्मीदवार, सुरश साखरे, को बड़ा समर्थन मिल सकता है.
Also Read: बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन की नेट वर्थ हुई जीरो
इस बार बीएसपी सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत सहारनपुर से करने जा रही हैं. उनकी रैली इंदौरा मैदान में होगी. पिछली बार बीएसपी ने सहारनपुर सीट पर जीत हासिल की थी. हाजी फजलुर रहमान यहां से सांसद चुने गए थे.
Also Read: ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल
नागपुर से चुनावी रैलियों की शुरुआत करने वाली मायावती राज्य में 40 चुनावी रैलियां भी करेंगी. मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी उनके भतीजे आकाश आनंद भी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 6 अप्रैल से यूपी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. आकाश की पहली चुनावी सभा यूपी के नगीना लोकसभा क्षेत्र में होगी.
अकेले चुनाव लड़ रही मायावती
यूपी में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के बाद 8 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. देशभर में किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन किए बिना अकेले चुनाव लड़ रही मायावती के साथ इस बार उनके युवा भतीजे आकाश भी पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे. आकाश 6 अप्रैल को नगीना में बैठक करेंगे, साथ ही वे 7 अप्रैल को बुलंदशहर के खुर्जा और गाजियाबाद के साहिबाबाद में दो बैठकें करेंगे.
Also Read: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति वेनेजुएला के 114 साल के जुआन विसेंट का हुआ निधन


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा