पश्चिम बंगाल चुनाव में अखिलेश यादव ने भी अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने राज्य में बड़ी संख्या में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला और पार्टी की हार की भविष्यवाणी की।
Also Read: दिल्ली उड़ान से पहले अमेरिका ने ईरानी विमान पर हमला
BJP की हार का दावा, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बंगाल की चुनावी हलचल पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में “दीदी हैं और दीदी ही रहेंगी।” साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अखबार की कटिंग साझा की, जिसमें 173 पुलिस अधिकारियों और 83 बीडीओ के ट्रांसफर की खबर थी।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए तीन हिस्सों में अपनी बात रखी और दावा किया कि बीजेपी बंगाल में बुरी तरह हार रही है। उन्होंने पहले भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, खासकर उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।
चुनाव के दौरान अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर भी वह लगातार मुखर रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग केवल विपक्ष शासित राज्यों में ही ट्रांसफर करता है, जबकि बीजेपी शासित राज्यों में विपक्ष की शिकायतों को नजरअंदाज किया जाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए उनकी सक्रियता और बढ़ गई है।
Also Read: डीजल कीमतों में 81% तक उछाल, US-ईरान युद्ध से कई देशों में हाहाकार


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा