कर्नाटक के शिक्षा मंत्रालय द्वारा हालिया में किए गए एक सर्वेक्षण में बताया गया है कि राज्य में अरबी स्कूल राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग के नियमों का पालन नहीं कर रहे स्कूल
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि हमने उन स्कूलों का एक सर्वेक्षण करने का फैसला किया। जिसमें पाया गया कि अधिकांश अरबी स्कूल राज्य शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
अरबी विद्यालयों में सही नहीं है शिक्षा का स्तर- नागेश
समाचार एजेंसी एएनआई को बताते हुए शिक्षा मंत्री नागेश ने कहा कि हमें शिकायतें मिली हैं कि अरबी विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों की बराबरी करने में सक्षम नहीं हैं। क्योंकि अरबी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सही नहीं है।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री