दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र स्थित पांच स्कूलों को दूसरे वार्षिक ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइजेज’ के लिए विभिन्न श्रेणियों में 10 शीर्ष चयनित नामों की सूची में शामिल किया गया है. समाज की प्रगति में अपार योगदान देने को लेकर विश्व भर की स्कूलों को सम्मानित करने के लिए ब्रिटेन में इस पुरस्कार का आयोजन किया जाता है. पुरस्कार के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर दिया जाता है, जो पांच विजेताओं में समान रूप से साझा किया जाता है.
बता दें कि इस साल शामिल किये गये भारतीय विद्यालय दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से हैं. टी-4 एजुकेशन एंड वल्ड्र्स बेस्ट स्कूल प्राइजेज के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, विश्व भर के स्कूल इन भारतीय संस्थानों से उनके द्वारा विकसित संस्कृति सीखेंगे. भारतीय विद्यालयों में नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय, एफ ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी-प्रथम भी शामिल है. इसका चयन समुदाय समन्वय श्रेणी में किया गया है. इसी श्रेणी में मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल का चयन किया गया है.
विश्व के टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट जारी की जाती है
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंटरनेशनल स्कूल का चयन नवोन्मेष श्रेणी में किया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित स्नेहालय इंग्लिश मिडियम स्कूल का चयन प्रतिकूल स्थिति से निपटने की श्रेणी में किया गया है. शिंदेवाडी मुंबई पब्लिक स्कूल (आकांक्षा फाउंडेशन) का चयन स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने की श्रेणी में किया गया है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead