संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप रैंक हासिल की है. वहीं, झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के अकलवाणी गांव की छाया कुमारी ने 530वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है.
छाया कुमारी ने छह महीने पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की थी. अब, छह महीने के भीतर ही उन्होंने UPSC परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.
Also read: JD Vance: जयपुर से रवाना, सिटी पैलेस दौरा रद्द
छाया के पिता सुनील दुबे ने कहा, “जब मेरी बेटी को गोल्ड मेडल मिला था, तो मुझे भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया था. उस समय मैंने कहा था कि मुझे खुशी तब होगी, जब दुनिया मुझे मेरी बेटी के नाम से जानेगी। आज वह दिन आ गया है.”
मां सीमा देवी ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “बेटी ने फोन कर अपनी सफलता के बारे में बताया और आज पूरे गांव में खुशी का माहौल है.”
छाया की बड़ी मां आशा देवी ने बताया कि छाया ने गरीबी में रहकर पढ़ाई की और आज कामयाबी हासिल की है. छाया की बहन कृति कुमारी ने कहा कि छाया ने पांचवीं बार में UPSC की परीक्षा पास की है. इससे पहले वह कुछ अंकों से रह जाती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने पूरे गांव का नाम रोशन किया है.
छाया कुमारी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.
छाया कुमारी की सफलता पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल
बेटी छाया कुमारी की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 530वीं रैंक हासिल करने पर पिता सुनील दुबे काफी खुश हैं उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को जब गोल्ड मेडल मिला था तो मुझे भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया था, उस दौरान मैंने कहा था कि मुझे खुशी तब होगी, जब दुनिया मुझे मेरी बेटी के नाम से जानेगी और आज मेरे लिए वही दिन है. मेरी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि पापा मैं अफसर बन गई हूं.
Also read: ‘कश्मीरियत मरी है’– पहलगाम हमले पर एक मां का दर्द
छाया कुमारी की मां सीमा देवी ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं. बेटी ने फोन कर अपनी सफलता के बारे में बताया और आज पूरे गांव में खुशी का माहौल है. छाया कुमारी की बड़ी मां आशा देवी ने बताया कि वे छाया कुमारी की सफलता से खुश हैं. उसने गरीबी में रहकर पढ़ाई की और आज कामयाबी हासिल की है.
छाया की बहन कृति कुमारी ने कहा कि मैं अपनी बहन की सफलता से बेहद खुश हूं. उसने पांचवीं बार में यूपीएससी की परीक्षा निकाली है. इससे पहले उसने जितनी बार भी परीक्षा दी, कुछ अंक से रह जाती थी. मगर आज उन्होंने पूरे गांव का नाम रोशन किया है. बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किया गया था. इस साल परीक्षा में देश के कोने-कोने के कुल 1,056 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है.
Also read: भारत के जवाबी हमले के डर से कांपी PAF, भारतीय सीमा के पास रातभर रही हलचल


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा