संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नई भर्ती के तहत अधिसूचना जारी की है. यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन (CMS 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस वर्ष आयोग ने एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए कुल 705 पदों पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रोफाइल बनाना आवश्यक होगा. यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 है.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार 12 मार्च से 18 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा.
Also read : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत की 6 विकेट से जीत गिल ने जड़ा शतक
UPSC सीएमएस 2025: आयु सीमा और पात्रता शर्तें
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर्स ग्रेड के अलावा अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2025 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं श्रेणी 2 के पदों के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त, 1993 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए.
श्रेणी 1 (केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर्स ग्रेड) पद के लिए, ऊपरी आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 को 35 (पैंतीस वर्ष) से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
Also read: विराट कोहली के खिलाफ साजिश, पाकिस्तान उठा सकता है फायदा!


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video