यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने परीक्षकों के लिए भावुकता के साथ धमकी भरे संदेश भी लिखे हैं। किसी ने अपने पापा की ऊंची पहुंच होने की बात लिखते हुए पास करने के लिए कहा है तो किसी ने फेल होने पर फांसी लगा लेने की परीक्षक को धमकी दी है। वहीं तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है।
Also Read: India’s Sumit Nagal wins on Miami Open debut
यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में अद्भुत रोमांच
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए परीक्षार्थियों के संदेश पढ़कर हैरान हैं। किसी परीक्षार्थी ने भावुकता भरे संदेश लिखे हैं, तो कोई परीक्षक को धमकी दे रहा है। परीक्षक बताते हैं कि परीक्षार्थी ऐसी बातें सुंदर लिखावट में अलग से बॉक्स बनाकर लिखते हैं। मूल्यांकन कक्ष में ऐसे संदेशों को परीक्षक एक-दूसरे को पढ़कर सुना रहे हैं।
Also Read: 123-Feet-Long Dosa In Karnataka Sets World Record
छात्र का आपत्तिजनक व्यवहार
इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी ने लिखा है कि मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है। पास कर दीजिए वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। गुरुजी आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। मैंने प्रश्नों के जवाब में इतना तो लिखा ही है कि पास हो जाऊं। परीक्षार्थी ने संदेश में अपना मोबाइल नंबर लिखते हुए परीक्षक से कॉल करने के लिए कहा है।
Also Read: Delhi becomes world’s most polluted capital city again
हाईस्कूल में जान लेने की धमकी
सर अगर मैं फेल हुआ तो बता रहा हूं, फांसी लगाकर जान दे दूंगा। हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने खुद की जान लेने की धमकी दी। उसने लिखा है कि मैं मरूंगा तो इल्जाम आप पर आएगा। आप खुद को जीवनभर माफ नहीं कर पाओगे कि आपके फेल करने से एक छात्र मर गया।
Also Read: एल्विश यादव करता था पार्टी में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई: नोएडा पुलिस
गुरुजी को पास कर दो धमकी भरा संदेश
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी मुझे पास कर दो। आपका क्या बिगड़ जाएगा, लेकिन मेरा भला जरूर हो जाएगा। मैं बहुत गरीब परिवार का छात्र हूं, फेल हुआ तो मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, तो वो मर जाएगी।
Also Read: अजमेर: साबरमती-आगरा सुपरफास्ट और मालगाड़ी की टक्कर, कई ट्रेनें रद्


More Stories
India Successfully Test-Fires Pralay Missile Off Odisha Coast; Induction Expected Soon
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction