आज, 11 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की याद में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल आज के दिन मनाया जाता है। देश में उच्च शिक्षा के मुख्य नियामकों व संस्थानों, जैसे – अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, आदि के संस्थापकों में से एक मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती यानि 11 नवंबर को शिक्षा दिवस के तौर पर मनाए जाने की शुरूआत वर्ष 2008 से की गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी
बता दें वैश्चिव स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को हर साल मनाया जाता है, जिसके लिए मुख्य विषय (Theme) की संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा हर साल की जाती है। वर्ष 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम ‘चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ यूनेस्को ने घोषित किया है, जिसके मुताबिक शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी के बढ़ते उपयोग और इसके अधिकतम प्रयोग को बढ़ावा देना है।


More Stories
ब्रेकर पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गेट तोड़कर निकाले गए शव
Bengaluru Man Kills Wife, Pours Hot Oil on Her Face, Stages Death as Suicide
मध्य प्रदेश में नशे में धुत सिपाही पर SP की सख्ती, कार्रवाई से दिया कड़ा संदेश