मानसून सत्र के तीसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। ईरानी ने कहा- राहुल की संसद में उपस्थिति 40% है और वो दूसरों पर चर्चा नहीं कराने का आरोप लगा रहे हैं।
ईरानी ने कहा- राहुल गांधी, जिनका राजनीतिक इतिहास इस बात से भी दिखता है कि वो देश में कब हैं और देश के बाहर कब हैं। ये उनकी पार्टी के लिए भी चिंता का विषय बन जाता है। उनसे मैं कहना चाहती हूं कि वो संसद की प्रोडक्टिवटी पर अंकुश लगाने की बार-बार कोशिश न करें।
राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर लोकसभा में चर्चा से भागने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- तेल के दाम बढ़ रहे, महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस पर चर्चा नहीं करना चाहती है। राहुल ने कहा- संसद में चर्चा नहीं कराना भी असंसदीय है।
पिछले दो दिन से विपक्षी पार्टियां लगातार महंगाई पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रही हैं, जिस वजह से सदन नहीं चल सका है। मंगलवार को सदन में गांधी मूर्ति के पास कांग्रेसी सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन किया।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament