पटना के एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा अब अमेरिका में पढ़ाई करेगा। फुलवारी शरीफ में गोनपुरा गांव के रहने वाले प्रेम को अमेरिका के मशहूर लाफायेट कॉलेज ने ग्रेजुएशन करने के लिए 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। 17 साल के प्रेम की इस उपलब्धि पर उसके पिता जीतन मांझी ही नहीं बिहार और पूरे देश को गर्व हो रहा है।पूरी दुनिया में केवल 6 लोगों का इसके लिए चयन हुआ है। इनमें पटना का प्रेम भी शामिल है। भारत में ऐसी उपलब्धि पाने वाला प्रेम संभवतः पहला महादलित छात्र होगा। दुनिया की समस्याओं का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध छात्रों को यह सम्मान मिलता है। प्रेम को एक संस्थान की मदद से यह स्कॉलरशिप मिली है।
ईस्टर्न पेनसिलवेनिया में साल 1826 में स्थापित लाफायेट कॉलेज को लगातार अमेरिका के टॉप 25 कॉलेजों में जगह मिली। इसे अमेरिका के ‘हिडन आइवी’ कॉलेजों की कैटेगरी में गिना जाता है। पटना के प्रेम लाफायेट कॉलेज में चार साल तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इंटरनेशनल रिलेशनशिप की पढ़ाई करेंगे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead