वैज्ञानिकों ने ऐसी किताब बनाई है, जो पन्ने पलटने का एहसास तो कराएगी ही, साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होगी। ऑगमेंटेड रियलिटी से इंग्लैंड की सर्रे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित ये किताब मोबाइल, कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो सकती है। इसमें अंगुलियों से हाइलाइट कर इंटरलिंक सूचनाओं तक पहुंच सकते हैं। किसी कैरेक्टर के नाम को स्वाइप कर उसके बारे में और जान सकते हैं।
इसमें इस तरह की स्याही का इस्तेमाल किया गया है, जो पन्ना पलटते ही एक्टीवेट हो जाएगी। इसके अलावा एक और विशेषता यह है कि इसे पढ़ने के लिए बाहरी रोशनी की भी जरूरत नहीं होगी। रोशनी के लिए किताब के पन्नों के बीच में सोलर पैनल लगाया जा रहा है। हालांकि, किताब में अभी ऑक्सीजन और नमी से बचाव का इंतजाम नहीं है। पन्नों के बीच मैजिक बुकमार्क लगाते ही किताब के सारे फंक्शन काम करना शुरू कर देंगे।


More Stories
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed