भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट इसी हफ्ते या अक्टूबर के अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।
Also Read: भारत करेगा चंद्रमा पर मानव मिशन ISRO प्रमुख ने बताया पूरा शेड्यूल
13 सितंबर को हुई SBI PO मुख्य परीक्षा 2025
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देशभर में 541 पदों के लिए 13 सितंबर 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 200 अंकों के लिए 170 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा विश्लेषण, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी शामिल थे। उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिला था, और गलत उत्तरों पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू थी। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर, लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और रिजल्ट ओपन होने के बाद उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना न भूलें। SBI PO Mains 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण फाइनल चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा, जिसमें उम्मीदवारों की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और निर्णय क्षमता को परखा जाएगा।
Also Read: IRCTC की वेबसाइट और ऐप हुई बंद त्योहारों से पहले टिकट बुकिंग में बड़ी दिक्कत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation