देश की शीर्ष कंपनियों और सरकारी मंत्रालयों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना अब पहले से आसान हो जाएगा। अब तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था। लेकिन अब, मोबाइल ऐप और सुविधा केंद्रों के माध्यम से यह प्रक्रिया और सरल हो जाएगी, जिससे छात्रों की सभी दिक्कतें चुटकियों में हल हो जाएंगी।
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आधिकारिक PMIS मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगी। साथ ही, कोलकाता में पहला सुविधा केंद्र भी आज से संचालन में आ जाएगा। इन पहल से युवाओं को सरकारी मंत्रालयों और देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
Also Read:- सुनीता विलियम्स की पृथ्वी वापसी फिर टली, NASA को आई नई दिक्कतें
आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
PM इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब करीब आ रही है। पहले यह 12 मार्च थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। आज मोबाइल ऐप के लॉन्च होने के बाद आवेदन करना और भी आसान हो जाएगा। हालांकि, इच्छुक उम्मीदवार अभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, सोमवार को मोबाइल ऐप के साथ-साथ सुविधा केंद्र भी शुरू करेंगी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा शुरू किए गए इन केंद्रों पर योजना से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। यहां युवा यह जान सकेंगे कि आवेदन कैसे करना है और किन कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर मिल सकते हैं।
देशभर में बनेंगे इंटर्नशिप सुविधा केंद्र
सरकार की योजना कोलकाता की तरह देशभर में 47 सुविधा केंद्र स्थापित करने की है। इस पहल का लक्ष्य 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। पहले चरण में 1.27 लाख युवाओं को इस योजना के तहत इंटर्नशिप मिली थी, जबकि दूसरे चरण में 1.25 लाख से अधिक युवाओं को इस अवसर का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का ऑफिशियल पोर्टल चलाने वाली संस्था भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन जियोइंफॉर्मेटिक्स (BISAG) ने ही इस मोबाइल एप को बनाया है। दरअसल कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल एप से आवेदन करना ज्यादा आसान होता है।
Also Read:- ISRO ने स्पैडेक्स उपग्रह अनडॉक कर चंद्रयान-4 का रास्ता साफ किया


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation