अगर आप नोएडा में वाहन चलाते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय किसी मोड़ या कट पर अचानक लेन बदलने की आदत अब आपको महंगी पड़ सकती है। ऐसा करने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि ट्रैफिक पुलिस से बहस करने पर आपका वाहन भी सीज किया जा सकता है। दरअसल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिन पहले शहर में तीन जगह लेन चेंज जोन तय किए थे। इन पॉइंट को लेकर नियम भी बनाए गए थे, लेकिन अब इन पॉइंट पर नियमों को लागू करने के लिए सोमवार से सख्ती शुरू हो गई है। इसके लिए साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
नोएडा में ये हैं तीनों लेन
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि चरखा से कालिंदी कुंज मोड़, जीआइपी महामाया की ओर जाने वाले कट और दलित प्रेरणा स्थल के पास लेन चेंज जोन बनाया गया है। इन तीनों लेन चेजिंग जोन में 100 मीटर पहले ही वाहन चालकों को लेन बदलना होगा। अगर गलती से मोड़ या कट पर जाकर अचानक लेन बदली तो 1500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
Also Read:- महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी
लगेगा 100 मीटर पहले बोर्ड
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सभी पॉइंट से 100 मीटर पहले एक साइन बोर्ड लगाया है। लोगों से अपील की जा रही है कि जहां यह बोर्ड दिखे, वहीं से लेन बदल लें। आगे चलकर अचानक वाहन मोड़ने पर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई करेगा।
Also Read:- बीड़ी की तलब ने बुजुर्ग की जान ली, गैस चूल्हे से जलाने के दौरान हुआ धमाका
इन बातों का रखना होगा ध्यान
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले वाहन चालकों को चरखा गोल चक्कर से 100 मीटर पहले से अपनी लेन बदल कर बाईं लेन में चलना होगा। वहीं, डीएनडी, चिल्ला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दाहिनी लेन में चलना होगा।
जीआईपी, गार्डन गैलेरिया से महामाया फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को फिल्म सिटी फ्लाईओवर से 100 मीटर पहले से अपनी लेन बदल कर बाईं लेन में चलना होगा और डीएनडी, चिल्ला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दाहिनी लेन में चलना होगा। महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बर्ड फीडिंग पॉइंट से 100 मीटर पहले से अपनी लेन बदल कर बाईं लेन में चलना होगा, जबकि डीएनडी, चिल्ला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दाहिनी लेन में चलना होगा।
Also Read:- ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 2029 तक निभाएंगे जिम्मेदारी


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead