MPSC परीक्षाएं अब मराठी में भी होंगी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधान परिषद में यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवसेना (UBT) विधायक मिलिंद नार्वेकर के सवाल पर जवाब दिया। नार्वेकर ने पूछा था कि कृषि व इंजीनियरिंग से जुड़ी कुछ MPSC परीक्षाएं सिर्फ अंग्रेजी में क्यों होती हैं और इंजीनियरिंग परीक्षाएं मराठी में क्यों नहीं ली जातीं।
Also Read: हिंदी सिनेमा के दो गाने जिनके बिना बेरंग है होली
फडणवीस का ऐलान: तकनीकी विषयों की मराठी किताबें जल्द आएंगी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि MPSC की कई परीक्षाएं पहले से ही मराठी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। हालांकि, कुछ तकनीकी विषयों, विशेष रूप से कृषि इंजीनियरिंग से जुड़ी परीक्षाओं के लिए, अदालत ने अंग्रेजी को अनिवार्य कर दिया था। यह मामला अदालत में इसलिए पहुंचा क्योंकि उन विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री मराठी में उपलब्ध नहीं थी। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए निर्णय दिया था कि जब तक मराठी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं होती, तब तक परीक्षाएं केवल अंग्रेजी में ही ली जाएं।
Also Read: होली पर दिल्ली मेट्रो का बदला टाइम टेबल, जानें कितनी देर रहेगी बंद
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य सरकार अब इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से काम कर रही है। तकनीकी विषयों की किताबें मराठी में उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में सभी परीक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा में अध्ययन करने का अवसर मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन विषयों की पाठ्य सामग्री मराठी में प्रकाशित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि किताबें न होने पर भी नई शिक्षा नीति के तहत इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम मराठी में होंगे। इसलिए, जो MPSC परीक्षाएं मराठी में नहीं होती थीं, वे अब नए पाठ्यक्रमों के साथ मराठी में आयोजित की जाएंगी।


More Stories
Pakistan Train Derailment: 6 Dead, 30 Injured After Track Repairs
Sikh Chef Who Reported Threats From Pakistan Fears UK Restaurant Could Shut Down
‘सपने में बुलाते हैं भाई’, 6 महीने में 3 भाइयों की मौत से दहशत, शाम 7 बजे बंद हो जाते हैं घर के दरवाजे