प्रधानमंत्री मोदी जी ने मंगलवार को जम्मू से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के स्थायी परिसर का ऑनलाइन लोकार्पण किया. इस अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, आईआईटी के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष वेंकटरमण, और निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश मौजूद रहे.
also read: भारत से यूरोप में डीजल सप्लाई में 90% कमी
जम्मू-कश्मीर में, विकास की राह पर प्रधानमंत्री ने कदम बढ़ाया
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कवर्धा और कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया. अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी. इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को शुरू हुआ था.
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें शिक्षा, रेलवे, विमानन, और सड़क क्षेत्रों को समाहित किया गया. प्रधानमंत्री ने जम्मू से देशभर में 13,500 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं.
also read: फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ में ऐसे पढ़े कसीदे, कहा-‘आप हैं तो ये मुमकिन है…’


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief