जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा में बिहार के हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया. इस साल देशभर से 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए, जिनमें राजस्थान के 5 छात्र शामिल हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र ने यह सफलता पाई. बीई/बीटेक के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,58,136 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए.
Also Read: रोनाल्डो से तुलना! स्टीव हार्मिसन ने इसे बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
जेईई मेन में बिहार के पाणिनी ने चमकाया नाम
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में बिहार से हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर लाकर नाम रौशन किया है. इस वर्ष देशभर से कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर सके हैं. जिनमें राजस्थान के पांच छात्र शामिल हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दो-दो छात्र तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल किया है.
Also Read: आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की हार क्यों हुई, योगेंद्र यादव ने क्या बताया?
जेईई मेन: उच्च उपस्थिति और साई मनोगना की विशेष उपलब्धि
बीई/बीटेक के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 12,58,136 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा 95.93 उपस्थिति के साथ 22 से 29 जनवरी के बीच 13 भाषाओं में आयोजित की गई. इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वालों छात्रा आंध्र प्रदेश की साई मनोगना गुथिकोंडा एकमात्र महिला अभ्यर्थी रही है.
शिक्षक परिवार से आए पाणिनी की शानदार सफलता
टॉपर पाणिनी एक शिक्षक परिवार से हैं. उनके पिता संजय कुमार शर्मा लालगंज रोड स्थित हायर सेकेंड्री मीणापुर राई विद्यालय में प्रिंसिपल हैं. जबकि माता निभा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापताड़ भगवानपुर में शिक्षिका हैं. परिवार में एकलौते बेटे पाणिनी कक्षा 6 से हाजीपुर के निजी विधालय में सुमित सर के मार्गदर्शन में अध्ययनरत रहा हैं. उनकी बड़ी बहन वर्तमान में CS कोर ब्रांच में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं. बताया गया इस परिणामक बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation