आज, 29 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक रिजल्ट की तारीख जारी कर सकती है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 30 या 31 मार्च को घोषित किया जा सकता है. बीएसईबी ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी को लगभग पूरा कर लिया है. रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था.
Also Read: पिता ने फोन पर ऊंची आवाज में की बात, बेटे ने आपत्ति जताने पर की हत्या
रिजल्ट की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. 10वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र बीएसईबी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रिजल्ट को लाइव देख सकेंगे. बोर्ड ने आधिकारिक एक्स अकाउंड पर रिजल्ट को होस्ट करने का निर्णय लिया है. इसी तरह, 12 वीं के नतीजे भी ऐसे ही घोषित किए गए थे.
परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड को संरक्षित रखने की सलाह दी गई है
10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड को संरक्षित रखने की सलाह दी गई है. प्रवेश पत्र में उनका नाम, रोल नंबर और रोल कोड दर्ज होता है, जिसकी सहायता से वे अपने नतीजे की जांच कर सकते हैं. बिना रोल नंबर और रोल कोड के कोई भी छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख सकता.
Also Read: हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की हुई मौत, UP में हाई अलर्ट हुआ जारी
इस साल, बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट में पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा और कुल 87.21 फीसदी छात्र पास हुए थे. अब सभी की नजरें 10वीं के रिजल्ट पर हैं. संभावना है कि इंटरमीडिएट की तरह मैट्रिक का रिजल्ट भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है. अभी तक, बीएसईबी ने रिजल्ट की आधिकारिक तिथि जारी नहीं की है, लेकिन संभावना है कि आज शाम तक रिजल्ट की तारीख घोषित की जा सकती है.
हाईस्कूल में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास हो सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट के बाद, कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित करेगा. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि केवल एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. वर्तमान में, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, और छात्र 4 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा