हरियाणा में रोहतक जिले के गांव सुडाना की बेटी शनैन ढाका देश में NDA परीक्षा पास करने वाली देश की पहली लड़की बन गई हैं। सरकार के NDA में लड़कियों को प्रवेश देने की घोषणा के बाद हुई परीक्षा में देशभर से शनैन समेत केवल दो लड़कियों का चयन हुआ है। शनैन लड़कियों में पहले स्थान पर रहीं और ओवरऑल में उसने 10वीं रैंक प्राप्त की है। शनैन की उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
शनैन ने पिता और बड़ी बहन को सेना में सेवा करते देखकर ही NDA में जाने का मन बनाया। इसके बाद 40 दिन में 10-12 घंटे तैयारी के बाद यह लिखित परीक्षा पास की। पिता विजय कुमार ने भी बेटी को आर्मी में जाने के लिए प्रेरित किया।


More Stories
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed
Former Delhi HR professional quits her corporate job and moves to Goa in search of purpose