फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक संदीप को फेसबुक पर धमकी देने वाले ने कहा है कि जिस तरह से लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गयी थी, ठीक उसी तरह से उनकी भी हत्या कर दी जाएगी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर उपनगर अंधेरी के अंबोली थाने में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘संदीप सिंह को सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी में अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि संदीप सिंह को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।’’
अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस की साइबर शाखा भी मदद कर रही है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead