हाशिम मूसा के पाकिस्तानी सेना से जुड़े होने की जानकारी 15 ओवरग्राउंड वर्करों से की गई पूछताछ के दौरान सामने आई है। वह सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले में ही शामिल नहीं था, बल्कि अक्टूबर 2024 में गंदरबल और बारामुला में हुए आतंकी हमलों में भी उसकी सक्रिय भूमिका रही। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन तीन आतंकियों की पहचान हुई थी, उनमें अली भाई, आदिल हुसैन ठोकर और हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान का नाम शामिल था। अब इस आतंकी को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है।
Also read : IPL 2025: मैच में राहुल से भिड़े कोहली, ‘कांतारा’ जश्न का उड़ाया मजाक
इसका पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ गया है. पहलगाम को अपनी बंदूक से दहलाने वाला ये आतंकी तो पाकिस्तान की फौज में पैरा कमांडो निकला. हाशिम मूसा, (Pahalgam Terrorist Hashim Musa) पाकिस्तानी सेना के विशेष बलों का पूर्व पैरा कमांडर है. इस बात की पुष्टि आतंकी साजिश की जांच के दौरान हुई है. सूत्रों के मुताबिक, हाशिम मूसा फिलहाल पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इशारों पर काम करता है. वह एक कट्टर आतंकवादी है. लश्कर में बैठे मास्टरमाइंडों ने ही पर्यटकों पर आतंकी हमले के लिए उसे जम्मू-कश्मीर भेजा था. सुरक्षा एंजेंसियों को शक है कि पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप ने आतंकी हमले के लिए उसे कुछ दिन के लिए लश्कर को सौंप दिया है.
Also read : क्राइम की डिजिटल मैपिंग, सबूत भेजे लैब… जानें पहलगाम हमले पर NIA की जांच कहां तक पहुंची
हाशिम मूसा का पाक सेना कनेक्शन उजागर, गंदरबल और बारामुला हमलों में भी था शामिल
हाशिम मूसा के पाकिस्तानी सेना में होने की जानकारी 15 ओवरग्राउंड वर्करों से पूछताछ के दौरान सामने आई है. मूसा सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले में ही शामिल नहीं रहा. अक्टूबर 2024 में गंदरबल और बारामुला में हुए आतंकी हमलों के पीछे भी उसका हाथ था. इस हमले में 11 लोग मारे गए थे. जांच में पता चला है कि 15 ओवरग्राउंड वर्करों ने ही कथित तौर पर पहलगाम के आतंकियों को निर्देश दिए और उनके लिए रसद की व्यवस्था की. सेना की तलाशी अभियान लगातार जारी है.
Also read : MI vs LSG: रोहित शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन
पहलगाम ने अन्य आतंकियों के साथ ही हाशिम मूसा पर भी 20 लाख रुपए का इनाम रखा गया है. बता दें कि पहलगाम का खूबसूरत मैदान 22 अप्रैल को आतंकियों की गोलीबारी से दहल गया था. इस घटना में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं.


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder