तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके घर में घुसकर 15 लोगों ने अगवा कर लिया। पास के लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने पूरे वाकये को कैद कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि जब 15 लोगों ने गेट खटखटाया और महिला के घर में घुस गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 पुरुष पहले महिला के घर के बाहर मेन गेट तोड़ते हैं और फिर घर में घुसकर उसका अपहरण करने की कोशिश करते हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उसी रात पुलिस ने महिला को छुड़ा लिया। शुरुआती जांच में पाया गया कि एक आरोपी विग्नेश्वरन (34) ने महिला से दोस्ती की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विघ्नेश्वरन और उसके 14 साथियों ने महिला के घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया
महिला ने विग्नेश्वरन की सूचना मयिलादुथुराई पुलिस को दी। पुलिस ने कथित तौर पर उसे चेतावनी दी और उससे लिखित बयान लिया और फिर उसे छोड़ दिया। विग्नेश्वरन ने 12 जुलाई को महिला का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गई और पुलिस को सूचना दी, जिसने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान विघ्नेश्वरन और उसके 14 साथियों ने महिला के घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने उसके परिवार को चाकू और अन्य तेज वस्तुओं से भी धमकाया।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead