मुंबई के एक महिला ने अपने बिजनेसमैन पति को वश में करने के लिए ज्योतिषि को 59 लाख रुपये दिए। हमारे सहयोगी TOI की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पवई की है। जहां एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी के पूर्व प्रेमी और एक ज्योतिषि के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से पैसा लेने का मामला दर्ज कराया। दरअसल, एस्ट्रोलॉजर और उसके एक्स लवर ने मिलकर बिजनेसमैन की पत्नी से ‘काला जादू’ के नाम पर पति को वश में कराने का विश्वास देकर उससे 24 लाख रुपये का सोना और 35 लाख रुपये की नगदी ली।
पुलिस कर रही है दोनों की तलाश
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शनिवार को बादल शर्मा (ज्योतिषि) और परेश गड़ा (पूर्व प्रेमी) के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ बेईमानी से पैसा बनाने के लिए झूठे वादे करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई। बिजनेसमैन की पत्नी से जो पैसा बेईमानी से लिया गया, वह व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर देने के लिए रखा था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है जिन्होंने 13-18 अक्टूबर के बीच व्यापारी की पत्नी को ठगा और काला जादू करने के बहाने पैसे वसूल कर फरार हो गए।
पत्नी ने इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखने के बाद बिजनेसमैन की 38 वर्षीय पत्नी ज्योतिषि के संपर्क में आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस काम में परेश ने बादल की मदद की। महिला ने दावा किया कि बादल ने उससे कहा था कि वह उसके पति को वश में करने के लिए काला जादू करेगा। दरअसल, महिला के अनुसार, उसका पति सिर्फ अपने भाई और परिवार की ही सुनता था और उससे लड़ता था।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet