बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाल सीआईडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जामां खान ने बुधवार को कहा था कि अनार 13 मई से लापता हैं। वे कोलकाता में थे। तीन लोेगों को गिरफ्तार किया गया है।
Also Read: US: 1-Year-Old Dies Of Cardiac Arrest After Mother’s Boyfriend Hits Him
सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या है। सांसद के एक पुराने मित्र ने ही उन्हें मारने के लिए सुपारी दी थी। करीब पांच करोड़ की सुपारी थी। उनका दोस्त एक अमेरिकी नागरिक है, जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अभी तक विदेशी सांसद का शव बरामद नहीं हो पाया है। ‘क्या पुलिस को फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं’ इस सवाल पर सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी।
Also Read: सहारनपुर: छात्रा की गला रेतकर हत्या… पेपर देने निकली थी, मिला खून से सना शव
बांग्लादेशी सांसद कोलकाता में इलाज के लिए आए थे
बांग्लादेशी सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और शहर के उत्तरी इलाके में बारानगर में अपने दोस्त के घर पर ठहरे थे। 13 मई को वह किसी से मिलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले का खुलासा 18 मई को हुआ, जब बांग्लादेशी सांसद के परिचित गोपाल बिस्वास ने थाने में उनके लापता होने की जानकारी दी। अनार कोलकाता में बिस्वास के घर पर ही रुके थे। बिस्वास ने दावा किया कि सांसद 17 मई से उनके संपर्क में नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कोई पता नहीं है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed