अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फायरिंग का ताजा मामला अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत से सामने आया है। वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए हैं। देर शाम हुई इस घटना में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है।
फायरिंग की घटना का पता चलते ही चेसापीक पुलिस ने बैटलफील्ड ब्लाव्ड के ठीक सामने वॉलमार्ट में सक्रिय शूटर को पकड़ने की कोशिश और उस पर फायरिंग की। वालमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है, जो बढ़ भी सकती है।
कई लोगों की गोली मारकर हत्या
घटना को लेकर शहर के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के वॉलमार्ट के एक स्टोर में एक बंदूकधारी ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही फायरिंग करने वाला शूटर भी मारा गया है। उन्होंने कहा, “चेसापीक पुलिस ने भी सैम के सर्कल पर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग की बड़ी घटना की पुष्टि की है।”
पुलिस इमारत की छानबीन कर रही
चेसापीक पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि पुलिस इमारत की छानबीन कर रही है। लोगों को अभी इमारत से दूर रहने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की सूचना देने वाला कॉल मंगलवार रात 10:12 बजे आया। वॉलमार्ट स्टोर के बाहर अभी भी भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation