दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने अपनी ही महिला मित्र पर चाकू से हमला किया है, जिससे लोगों में भयंकरता फैली है. यहां घटित हमले में युवक ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. आरोपी युवक बिहार के निवासी हैं और उन्हें महिला मित्र से मिलने के दौरान ही इस हमले का प्रमुख आरोप है.”
Also Read: Tremors Reported in Navi Mumbai Following Minor Earthquake on Mumbai’s West Coast
दर्द से महिला चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां लोग आ गए. उन्होंने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शाह बाबू बिहार के किशनगंज का रहने वाला है. पुलिस ने उससे हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.
Also Read: Tamil Nadu Takes Cue from ‘Shark Tank,’ Unveils TV Show to Empower Entrepreneurs
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके में रविवार दोपहर को एक महिला को चाकू मारने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की पहचान 22 वर्षीय हसमत जहां, निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क दिल्ली के रूप में की. आरोपी ने महिला के सिर, चेहरे और दोनों हाथों पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
Also Read: महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तूफान की संभावना
दिल्ली महिला से मिलने आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को शादी से पहले जानता था. दोनों बिहार में एक ही जगह के रहने वाले थे. आरोपी शाहबाबू पीड़िता को एकतरफा प्यार करता था. लेकिन महिला की शादी 4 महीने पहले मोहम्मद मुन्ना से हुई थी. शादी के बाद पीड़िता अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी. आरोपी उसकी शादी से नाखुश था. आरोपी हैदराबाद में दर्जी का काम करता है. वह हसमत से मिलने के लिए रविवार को ही दिल्ली आया था. उससे बात करते समय उसने अपना आपा खो दिया और उसे चाकू से कई वार कर दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा