मध्य प्रदेश के उज्जैन में लव मैरिज का अंत इतना भयावह हुआ कि सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया. पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर अपनी नस काटकर आत्महत्या कर ली.
उज्जैन में 8 साल पहले अमित आचार्य और शिखा राठौर के बीच प्रेम इतना बढ़ गया था कि दोनों ने लव मैरिज कर ली. शुरू में सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन 1 साल बाद ही उनके बीच की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई. समझौता हुआ और दोनों फिर से साथ रहने लगे. लेकिन एक दिन अमित ने अचानक शिखा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अमित ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.
Also Read: PoK की एक अदालत ने कवि अहमद फरहाद शाह की जमानत याचिका कर दी खारिज
7 साल के मासूम ने जब अपने माता-पिता की लाशें देखीं, तो उसकी चीख निकल गई. वह दादी के पास दौड़ता हुआ पहुंचा और पूरी बात बताई. दादी ऊपर आईं तो देखा कि उनकी बहू बेड पर मृत पड़ी है और बाथरूम में उनका बेटा खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। उसकी भी मौत हो चुकी थी.
मध्य प्रदेश: घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला
तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है और वह उससे परेशान हो गया है, इसलिए यह कदम उठा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: बंगाल में देर रात बम विस्फोट, 5 घायल
यह घटना बड़नगर के नयापुर की है, जहां 30 वर्षीय अमित आचार्य ने सोमवार को पहले अपनी पत्नी शिखा का गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर बाथरूम में जाकर अपनी नस काट ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई.
मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने 8 साल पहले शिखा से लव मैरिज की थी. पहले साल तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे. इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए, 7 साल का लवित और दो साल की मैत्री.
Also Read: कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा
पास में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि मेरी पत्नी शिखा आचार्य ने मेरा और मेरे परिवार का जीना दूभर कर दिया है. घर में रोज़ लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, जिससे मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं. कई बार मैंने और मेरी मां ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, इसलिए पत्नी को मारकर आत्महत्या कर रहा हूं.
Also Read:पुर्तगाल में एयर शो के दौरान दो प्लेन की टक्कर: एक पायलट की हो गई मौत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation