ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला Singh ने कई बड़े दावे किए हैं। गिरिबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा के व्यवहार में लगातार बदलाव देखने को मिलता था और घटना वाली रात उनके अलावा “कोई चौथा व्यक्ति” भी उसके दिमाग में था। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा डुअल पर्सनालिटी की थी और कभी बेहद खुश तो कभी अचानक नाराज हो जाती थी। 12 मई 2026 को हुई इस घटना के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है।
Also Read: नागपुर में फ्लैट से जाली नोट छापने का खुलासा, 4 साल से जारी था खेल; VIDEO वायरल
ट्विशा केस में सास का बड़ा आरोप: चौथा व्यक्ति, 8 लाख और गाड़ी की चाबी
गिरिबाला सिंह ने आर्थिक लेनदेन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिवार ने ट्विशा को शादी से पहले और बाद में करीब 7 से 8 लाख रुपये दिए थे, लेकिन केवल पांच महीनों में यह रकम कहां खर्च हुई, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए उन्होंने पुलिस से ट्विशा के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि दहेज प्रताड़ना के आरोप गलत तरीके से लगाए गए हैं।
ट्विशा के बैग से मिली एक कार की चाबी को लेकर भी गिरिबाला सिंह ने सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि वह कार न तो उनके परिवार के पास है और न ही मायके वालों के पास। उन्होंने पूछा कि आखिर वह गाड़ी किसकी थी और ट्विशा को किसने दी थी। इसके अलावा बैग में एक घर की चाबी भी मिली, जिसे उन्होंने नोएडा स्थित किसी घर की चाबी होने की आशंका जताई। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की।
Also Read: NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: आखिर NTA तक कैसे पहुंच गए संदिग्ध शिक्षक?
गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के बाद ट्विशा परिवार में घुलने-मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बाद में उसने खुद स्वीकार किया था कि उसने कुछ गलतियां की हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ट्विशा बच्चा पैदा करने की बात करती थी, लेकिन फिर अपने शरीर और करियर को लेकर असमंजस में पड़ जाती थी। परिवार ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां लगातार जटिल होती चली गईं।
Also Read: अमेरिका में गौतम अदानी को बड़ी राहत, समझौते के बाद हटे आरोप


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा