पुणे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी मशहूर कंपनी के लिए काम करने वाले एक आईटी इंजीनियर ने अपनी पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर यह है कि उसने खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी और बेटे को पॉलीथिन बैग से गला घोंट कर मार डाला। पुणे के औंध इलाके में एक रिहायशी इमारत के फ्लैट में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है।
मृतक इंजीनियर के भाई के बार-बार फोन किए जाने के बाद भी जब किसी ने कॉल नहीं उठाया तब उसे अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद इंजीनियर का यह भाई पुलिस को लेकर ही इंजीनियर के घर पहुंचा। जब दरवाजा खोला गया तब दिल दहला देने वाला मंजर सामने नजर आया। पति, पत्नी और बेटा यानी एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बिखरे पड़े थे।
पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस थाने में केस दर्ज
इस तरह से दरवाजा अंदर से बंद होना और घर के अंदर तीन शवों के पाए जाने से अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इंजीनियर पति ने पहले पत्नी और अपने 8 साल के बच्चे की हत्या की। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुणे की चतुश्रृंगी पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच शुरू हो गई है।
पॉलिथिन बैग के गला दबा कर पत्नी और बेटे की हत्या
जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक यह परिवार मूल रूप के पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। आत्महत्या करने वाले इंजीनियर का नाम सुदिप्तो गांगुली (44) , पत्नी का नाम प्रियंका सुदिप्तो गांगुली (40) था. इस दंपत्ति का एक बेटा था, जिसकी उम्र 8 साल थी। चतुश्रृंगी थाने की पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर पत्नी और बेटी की हत्या के बाद इंजीनियर द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। अब तक जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक सुदिप्तो ने पॉलिथिन बैग से पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या की।
फोन कॉल ना लेने से अनहोनी का हुआ शक
मृतक इंजीनियर के बेंगलुरु में रहने वाले भाई मंगलवार की रात लगातार फोन कर रहे थे। लेकिन सुदिप्तो फोन नहीं उठा रहे थे। बुधवार की सुबह सुदिप्तो के भाई पुणे आए। दोपहर में पुलिस के सुदिप्तो के औंध इलाके में स्थित घर पहुंची। घर के दरवाजे को तोड़ कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो तीन शव पड़े मिले। सुदिप्तो और उसके बेटे के गले से पॉलिथिन बैग बंधे हुए मिले.सुदिप्तो ने आखिर यह कदम क्यों उठाया? पुलिस इसकी जांच कर रही है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा