पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को फिलहाल लॉस एंजेलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. वह 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी माना जाता है. राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. भारत से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों की एक टीम अमेरिका पहुंच चुकी है और वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी कानूनी प्रक्रियाएं और दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करने में लगी है. सूत्रों ने यह भी बताया कि राणा बुधवार को भारत नहीं आ रहा है, लेकिन उसका प्रत्यर्पण जल्द हो सकता है क्योंकि प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है.
Also Read : कंगना: मनाली घर का बिल 1 लाख, रहती भी नहीं हूँ
अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की तहव्वुर राणा की याचिका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
इससे पहले पिछले महीने ही आतंकी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी. उसने दलील दी थी कि अगर उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाता है तो वहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा सकता है. इससे पहले तहव्वुर राणा ने अपने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए नई चाल चली थी. राणा ने अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन याचिका दायर की थी. आवेदन में उसने दावा किया था कि वह पाकिस्तानी मूल का मुस्लिम है, इसलिए भारत में उसे प्रताड़ित किया जाएगा, लिहाजा उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगाई जाए. रणा ने अपने खराब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया था.
Also Read : दीपक हत्याकांड: जेल में रोई शिवानी, कहा ये बयान
26/11 साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को अमेरिका की मंजूरी, ट्रंप ने मोदी के साथ साझा की घोषणा
किस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा (64) को फिलहाल लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. तहव्वुर राणा 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पिछले महीने राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी. अमेरिकी यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों और मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक को भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है. इसलिए भारत वापस जा रहा है.
Also Read : Odela 2 Trailer: शिवभक्त बनीं तमन्ना भाटिया, बुराई से टकराने को तैयार


More Stories
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications