महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने सूफी संत ताजुद्दीन बाबा औलिया के वशंज सैयद तालीफ ताजी को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ताजी को एक पत्र मिला है जिसमें धमकी दी गई है कि उनकी भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पत्र लिखने वाले ने अपनी पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी ‘पप्पू गुज्जर’ के तौर पर बताई है और दावा किया है कि वह उसी गिरोह का सदस्य है जिसने इस साल मई में मूसेवाला की हत्या की थी।
अधिकारी ने बताया कि सूफी उपदेशक ताजी को मंगलवार को पत्र मिला।
पत्र में ताजी की कार का पंजीकरण नंबर भी लिखा है और दावा किया गया है कि गिरोह के कुछ सदस्यों ने नागपुर की यात्रा भी की है।
अधिकारी ने बताया कि सक्करदरा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि ताजी ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उन्हें कुछ वक्त से धमकियां मिल रही हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा