विकास खंड हाथरस के एक परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से की। 30 दिसंबर को बीईओ इस मामले की जांच के लिए विद्यालय पहुंचे और छात्राओं के बयान दर्ज किए। इधर, इस मामले में आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
Also Read: देवेंद्र फडणवीस ने 15 साल पुराने 13,000 सरकारी वाहनों को नष्ट करने का दिया आदेश
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उनको बुरी नीयत से छूता है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी करता है। इससे छात्राओं को असहज महसूस होता है। काफी दिन तक छात्राएं सबकुछ सहती रहीं। छात्राओं ने इन सबका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने छात्राओं को पीटा। बाद में छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय की शिकायत पेटिका में डाली थी।
Also Read: इन दो जगहों पर बन सकता है पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक
प्रधानाध्यापक ने इसका संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को समझते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए बीईओ भुवन प्रकाश 30 दिसंबर को विद्यालय पहुंचे और छात्राओं व शिक्षकों के बयान लिए। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
Also Read: Dr. Manmohan Singh: The Economist Who Transformed India


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation