उत्तर प्रदेश के शहर मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेता देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक ने देवेंद्र सिंह यादव की कार को टक्कर मारने के बाद तकरीबन 500 मीटर तक घसीटा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. ड्राइवर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है.
मामले की जांच जारी है
मैनपुरी के के एसपी ने बताया कि “समाजवादी पार्टी के नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी और उसे 500 मीटर तक घसीटा. इटावा से ताल्लुक रखने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.”
वीडियो हो रहा वायरल
एस पी लीडर की कार को ट्रक द्वारा मारी गई टक्कर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल कार जा रही है. उसके पीछे से एक ट्रक आता है और उसे टक्कर मार कर उसे घसीटता हुआ लेकर चला जाता है. ट्रक के पीछे कई लोग दौड़ रहे हैं. ट्रक कुछ दूर जाकर रुकता है. इसके बाद लोग कार का दरवाजा खोलते हैं नेता को बाहर निकालते हैं. नेता समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष है.
जानकारी के मुताबिक रविवार रात हुए हादसे के वक्त सपा नेता कार में अकेले थे इसलिए उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं. मामले में शिकायत दर्ज कर ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.


More Stories
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे 60 यूथ कांग्रेस नेता, निलंबन के बाद संगठन में नाराजगी
बीमारी ठीक करने का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, मौलाना गिरफ्तार