यूपी के सीतापुर हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. मृतक अनुराग के भाई ने बताया कि उसी ने 6 लोगों की हत्या की है. आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई. साथ ही, उसने यह भी बताया कि इस कांड में दो और लोगों ने उसका साथ दिया था. अभी, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जल्द ही और भी कई खुलासे होंगे.
यूपी के सीतापुर में 6 संदिग्ध मौतों का आरोपी मृतक का भाई अजीत सिंह
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 संदिग्ध मौतों का राज अब खुल गया है. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को मृतक के भाई और सहायक टीचर अजीत सिंह ने अंजाम दिया था. वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला. उसने 6 मर्डर करके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी.
पुलिस की एसटीएफ टीम को इस मामले की जांच सौंपी गई थी. उन्होंने 11 मई को हुई इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. फिलहाल, आरोपी अजीत पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ की जा रही है.
Also Read: उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर से न्याय’ नीति के विरोध में बृजभूषण शरण सिंह
पुलिस ने बताया कि रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में मां, भाई, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी बड़ा भाई अजीत बेहद शातिर किस्म का है.
महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अजीत सिंह
महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अजीत सिंह ने छह लोगों की सुनियोजित ढंग से हत्या करने के बाद चालाकी से मनगढ़ंत कहानी बनकर पूरा आरोप अपने भाई पर ही लगा दिया. कड़ाई से पूछताछ के बाद बड़े भाई अजीत सिंह ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है.
Also Read: ED Conducts Raids At Several Locations In Maharashtra In Rs 100 Crore Ponzi Scam
पुलिस अब अजीत से पूछताछ कर रही है. एसओजी को मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य भी मिले हैं. पता चला है कि अजीत ने हत्या के बाद खून से अपने कपड़े भी धो डाले. पुलिस से बचने के लिए उसने अपने कपड़े छिपा भी दिए थे. फॉरेंसिक टीम ने अजीत की निशानदेही पर इन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है. आईजी की क्राइम टीम ने उससे पूछताछ की है.
Also Read: टीटीपी के चार आतंकी मारे गए, पुलिसकर्मियों को नए सुरक्षा निर्देश
शुरुआती दौर में पुलिस इन हत्याओं के लिए अनुराग को ही जिम्मेदार ठहरा रही थी. लेकिन डीजीपी प्रशांत कुमार के हस्तक्षेप के बाद आईजी रेंज तरुण गाबा खुद जांच करने मौके पर पहुंचे. रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की पूरी थ्योरी पलट दी.
Also Read: PoK में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: एक की मौत, 100 घायल
अनुराग के सिर में दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अनुराग के ताऊ आरपी सिंह अजीत सिंह और उसकी पत्नी के साथ दो नौकरों समेत कई अन्य को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई सवालों के जवाब देने में अजीत फंस गया.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation