दिल्ली के बाद अब भारत की सिलिकॉन वैली माने जाने वाले बेंगलुरु के लगभग 40 निजी स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इस धमकी के बाद बेंगलुरु प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस के अनुसार, आरआर नगर, केंगेरी समेत शहर के कई इलाकों के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इसके बाद सभी संबंधित स्कूल परिसरों में सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि इन स्कूलों को सुबह 7.24 बजे ईमेल मिला था। जिसमें भेजने वाले ने दावा किया था कि उसने स्कूलों की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण रखे हैं।
ईमेल में क्या लिखा था?
स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल में भेजने वाले लिखा था कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्रिनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक बैग में छिपाया गया है। इसके बाद, स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी बम निरोधक दस्तों और अन्य जांच दलों के साथ वहां पहुंचे और छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत परिसर से बाहर निकाल कर जांच शुरू की। हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
Also Read:23 जुलाई तक बंद रहेंगे दिल्ली के कई रास्ते, कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट

More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video