बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कई सालों से गैंगस्टर के निशाने पर हैं. इस बात का खुलासा हाल ही में तब हुआ जब गैंगस्टर बिश्नोई (lawrence bishnoi) ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक्टर को मारने का प्लान तो 2018 भी बनाना गया था, लेकिन किसी वजह से ये प्लान फेल हो गया. अब हाल ही में कुछ दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को एक लेटर मिला जिसमें ये धमकी दी गई कि सलमान और उन्हें सिद्धू मूसेवाला बना देंगे. यानी उन्हें मार देंगे. इस धमकी के बाद भाईजान की सुरक्षा को एकदम पुख्ता कर दिया गया.
अब इसी बीच खबर है कि सलमान ने सेल्फ प्रोटेक्शन, यानी अपनी सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है. मुंबई पुलिस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है. दरअसल, सलमान खान ने आज पुलिस आयुक्त (Police Commissioner)विवेक फंसलकर से मुलाकात की जिसके बाद ये खलबली मच गई कि आखिर भाईजान मुंबई पुलिस कमिश्नर से क्यों मिले थे? अब खुद मुंबई पुलिस ने इस बारे में बयान जारी कर दिया है. पुलिस के मुताबिक ,’हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान ने मुंबई सीपी कार्यालय में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए हथियार लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था’.
पूरा मामला
कुछ दिनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जोगिंग पर गए थे. वहां वो जिस बेंच पर बैठे वहां उन्हें एक पत्र मिला जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Waala) कर देंगे. ये खत सलीम खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद मिला था. इस लेटर के बाद सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हालांकि इससे सलमान की रुटीन लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है. एक्टर लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे हैं. बताते चलें सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं. लॉरेंस ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. गैंगस्टर ने तो ये भी बताया है कि सलमान आज से कुछ साल पहले 2018 में भी उनके निशाने पर थे, लेकिन तब वो बच गए. हालांकि लॉरेंस फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में हैं.


More Stories
Gujarat Man Googled Suicide Laws Before Allegedly Killing Pregnant Wife
लहंगे में 18 KM पैदल चली दुल्हन, 4 घंटे में पहुंची ससुराल; CM धामी से बोली- सड़क बनवा दो
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago