उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई. छात्रा का शव गंगोह क्षेत्र के कॉलेज से 500 मीटर दूर मिला है. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की गई. परिजन और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया. पुलिस के आश्वासन के बाद 12 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार हुए.
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय मानवी सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव बितिया की रहने वाली थी. वह गंगोह के IPS कॉलेज (इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज) में BPES (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रही थी. छात्रा के परिजनों का कहना है कि मानवी का मंगलवार को कॉलेज में पेपर था. वह पेपर देने गंगोह गई थी और आज वापस आ रही थी. कुछ युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की. इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.
Also Read: अहमदाबाद में मिली कोहली को धमकी, चार गिरफ्तार
सहारनपुर: परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग
पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है. युवक को सीसीटीवी में देखा गया है, जिसकी लोकेशन निकालकर उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है. परिजनों ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस तरह की घटना करने वाले का एनकाउंटर होना चाहिए.
Also Read: Pune teen barred from driving till he’s 25, Porsche was unregistered
जिला अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की. पुलिस के सामने नारे लगाए. परिजन कई घंटे धरने पर बैठे रहे. इस दौरान CO मौके पर पहुंचे और बातचीत कर आश्वासन दिया. इसके 12 घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए.
Also Read: नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों की झड़प, 40 की मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि थाना गंगोह क्षेत्र में युवती की हत्या का मामला सामने आया है. सभी अधिकारीगण मौके पर हैं, युवती कुतुबशेर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसकी पहचान हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पुलिस घटनाक्रम की जानकारी कर रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं. कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं. शीघ्र प्रकरण का अनावरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
Also Read: India lowers flag to half-mast as nation mourns death of Iranian President Ebrahim Raisi


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed