रतलाम जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग करने वाले सात सीनियर छात्रों पर देर रात एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को एक साल के कॉलेज से निष्कासित कर दिया है।

रतलाम जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग करने वाले सात सीनियर छात्रों पर देर रात एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को एक साल के कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने बचे छात्रों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
रैगिंग के मामले की शिकायत वार्डन डॉ. अनुराग जैन ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से की थी। पुलिस ने इस मामले में सैलाना के आम्बापाड़ा निवासी मुकेश निनामा, आलोट के बामनखेड़ी निवासी पियूष पाटीदार, सैलाना के ग्राम रिछी निवासी करण मेडा, धार के खड़ियाघाट भानपुरा निवासी सावन कलमे, हतनारा निवासी निलेश पाटीदार, धार के डही कुक्षी निवासी दीपक निगवाल और मंदसौर के भानपुरा निवासी विशाल पाटीदार पर जूनियर छात्रों से रैगिंग करने और मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि जब हॉस्टल के वार्डन को रैगिंग की शिकायत मिली और वे जांच के लिए निकले तो उनके ऊपर शराब की खाली कांच की बोतलों से हमला किया गया, जिसमें वह बच गए थे। बीते कुछ माह के दौरान एक बार फिर से रैगिंग का यह मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बार कड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में हुई इस घटना के दौरान सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet