पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में तैनात रहे SHO गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी पर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।
यह मामला अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के ऑपरेशन हार्ड बॉल के दौरान सामने आया था।
आरोप सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने नागरा को लाइन हाजिर कर दिया था।
इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
Also Read : AI को लेकर दो पीढ़ियों में मतभेद, बुजुर्गों ने बताया अवसर तो Gen Z ने जताई चिंता
FBI जांच में सामने आया था पुलिस अधिकारी का नाम
FBI के ऑपरेशन हार्ड बॉल में गैंगस्टर्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच के दौरान नागरा का नाम सामने आया।
जांच एजेंसी ने दावा किया कि कुछ पुलिस अधिकारियों और गैंगस्टर्स के बीच संबंधों की जांच की जा रही है।
इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टर्स के नेटवर्क का भी जिक्र हुआ।
DIG नवीन सिंगला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरा को लाइन हाजिर किया था।
इसके बाद SP विनीत अहलावत को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जांच पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने उनके खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की है।
आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले एक परिवार को धमकाकर पैसे की मांग की थी।
मामले में हत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस अब पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।
अमेरिका में रहने वाले परिवार से मांगी गई थी बड़ी रकम
आरोपों के अनुसार, नागरा ने लॉस एंजिल्स में रह रहे एक परिवार को निशाना बनाया था।
परिवार को कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे गए थे।
इसके अलावा, अधिकारी पर 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया है।
FBI ने इस मामले में पुलिस अधिकारी और गैंगस्टर्स की भूमिका की जांच की है।
इस कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है।
ऑपरेशन हार्ड बॉल के जरिए विदेशी एजेंसियों ने आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया है।
जांच में सामने आया कि कुछ गैंगस्टर्स कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे।
इससे पहले FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े नीतीश कौशल पर भी कार्रवाई की थी।
अमेरिका ने नीतीश कौशल को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था।
अब पंजाब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Also Read : AI को लेकर दो पीढ़ियों में मतभेद, बुजुर्गों ने बताया अवसर तो Gen Z ने जताई चिंता


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts