दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में चंदगीराम अखाड़ा के पास एक पीसीआर वैन के अंदर कथित तौर पर हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर शुरू कर दी है।
डॉक्टरों की टीम ने की मौत की पुष्टि
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार सुबह 6:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस थाने के पीसीआर वैन प्रभारी हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है। डीसीपी ने कहा कि इमरान को बारा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच शुरू
कालसी ने कहा कि इमरान ने चंदगीराम अखाड़ा के पास बेला रोड पर उस समय खुद को गोली मार ली,जब पीसीआर चालक और उसके सहयोगी कांस्टेबल अतुल भाटी शौचालय गए थे। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच के लिए जिला अपराध टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead