संसद पर हुए हमले के दिन, सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण चूक की खबर सामने आई है. इस मामले में, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने यह दावा किया है कि शून्यकाल के दौरान हुई घटना पर लोकसभा स्वयं एक संपूर्ण जांच कर रही है. इस संबंध में, दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
Also Read: आज ही के दिन हुआ था संसद पर हमला, PM मोदी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा, ”प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था. इस कारण यह धुआं चिंता का विषय नहीं है. इसकी शुरुआती जांच सही से कर ली गई है. हमले करने वालों को पकड़कर उनसे सारी सामग्री जब्त कर ली गई है.”
संसद मामले में चार लोग गिरफ्तार
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया. इसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. मामले में दोनों को पकड़ लिया गया. इनके नाम सागर और मनोरंजन है. लहीं इसके अलावा पीले रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनकी पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है.
Also Read: Tribute to the martyrs of Parliament attack
विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी समेत विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठाए हैं.
Also Read: Mahadev Betting App Row: Owner Ravi Uppal Detained in Dubai by ED


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts