पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी एक ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाइजैक कर लिया है, जिसके बाद पड़ोसी देश में इमरजेंसी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. ट्रेन हाइजैक होने के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इस ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं. फिलहाल, ट्रेन में 100 से ज्यादा लोग अभी भी बंधक बने हुए हैं, और ट्रेन को हाइजैक हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है.
Also read : तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट, मोबाइल भी छीन ले गए
बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सुरक्षा बल के जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है. इस बीच बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक मिली सफलता के बारे में जानकारी दी है. शाहिद रिंद के अनुसार अभी तक 80 बंधक छुड़ा लिए गए हैं. हालांकि थोड़ी देर पहले अपडेट में बताया गया कि 155 बंधकों को रिहा करा लिया गया है. इस दौरान 27 विद्रोही ढेर भी हुए. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, “सुरक्षा बलों ने एक बोगी से 80 यात्रियों को बचा लिया गया है. इसमें 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल है. 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया है.” इससे पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की जानकारी सामने आई थी.
Also read : राज्यसभा में हंगामा खरगे के बयान पर विवाद, भाजपा ने की माफी की मांग
बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक: 155 बंधक छुड़ाए गए, 27 विद्रोही
मालूम हो कि मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाइजैक कर लिया था. नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे. जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. रिंद ने कहा कि पेशावर जाने वाली यात्री ट्रेन पर ‘‘भीषण” गोलीबारी की खबरों के बीच बचाव दल को मौके पर भेजा गया है.
Also read : मुंबई में चलती ट्रेन से गिरी महिला, ट्रैक के नीचे फंसा पैर
इस बीच, पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित किया है क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहुंच रहे हैं. आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है और घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी. बलूचिस्तान में पिछले एक साल में चरमपंथियों के हमलों में वृद्धि देखी गई है. नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 26 लोग मारे गए थे और 62 अन्य घायल हुए थे.


More Stories
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
Indian Seafarer Killed in Aerial Strike on Cargo Ship Off Oman; MEA Responds
तिरुवनंतपुरम में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय लड़के की हत्या, बोरे में मिला शव; गर्लफ्रेंड समेत 3 हिरासत में