पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. एंटी टेरर एक्ट के तहत इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. 20 अगस्त को इमरान खान ने IG और एक जज को धमकी दी थी, जिसके बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. देर रात इस्लामाबाद के आईजी की ओर से अरेस्ट वारंट जारी करने की जानकारी दी गई है.
शहबाज गिल की गिरफ्तारी के खिलाफ इमरान खान ने इस्लामाबाद में 20 अगस्त को एक रैली की थी. इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस रैली को सभी टीवी न्यूज चैनलों ने प्रसारित किया था.
इमरान खान पर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर आरोप है कि 20 अगस्त को इस्लामाबाद की एक रैली में उन्होंने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की और पाकिस्तान की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची. यही नहीं, इस्लामाबाद के IG समेत पुलिस के कई अफसरों को धमकाने का भी आरोप है.
पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं, या फिर उन्हें नजरबंद किया जा सकता है. इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में शनिवार को भाषण के दौरान पुलिस, जज, पाकिस्तान के चुनाव आयोग और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने के आरोप में यह मुकदमा दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि इमरान के भाषण ने पुलिस, जजों और देश में भय और अनिश्चितता फैला दी थी. लिहाजा इस्लामाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों और जजों को डराने धमकाने और देश में शांति भंग करने के मामले में एंटी टेरर एक्ट (Anti Terror Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उधर, इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने शहबाज सरकार (Shahbaz Sharif Govt) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया और पार्टी ने इस्लामाबाद कूच का नारा दिया है. पाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों से इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए. पीटीआई के बड़े नेता परवेज खट्टक ने कहा है कि किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इमरान खान को गिरफ्तार कर सके. इस बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराया है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation