पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियों ने दो दिन पहले डॉ. महरंग बलूच और उनके साथ 17 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के अध्यादेश की धारा 3 के तहत क्वेटा जिला जेल में डाल दिया। उस बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता, जिन्हें 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, पर पाकिस्तान ने आतंकवाद का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया है।
Also read : इन एक्टर्स ने दी टीबी को मात, अमिताभ बच्चन ने जब बताया कैसा हुआ था उनका हाल
हम बात कर रहे हैं बलूच यकजेहती समिति (BYC) की मुख्य आयोजक डॉ महरंग बलूच की. पाकिस्तान के क्वेटा की पुलिस ने डॉ महरंग बलूच सहित 150 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. डॉ महरंग बलूच को शनिवार, 22 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह रिपोर्ट पाकिस्तान के अखबार डॉन ने छापी है. रिपोर्ट के अनुसार मामला क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल की एक घटना से जुड़ा है. आरोप है कि BYC के सदस्यों ने कथित तौर पर हॉस्पिटल के मुर्दाघर पर धावा बोल दिया और इस महीने की शुरुआत में ट्रेन हाइजैक के खिलाफ एक ऑपरेशन में मारे गए पांच विद्रोहियों के शव ले गए.
Also read : अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म को जया बच्चन ने बताया फ्लॉप
पाकिस्तान में बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलूच की गिरफ्तारी, इंटरनेट सेवा बनी रही बाधित
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने शनिवार की सुबह ही डॉ महरंग बलूच और 17 अन्य को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था रखरखाव अध्यादेश की धारा 3 के तहत क्वेटा जिला जेल में डाल दिया. इस बीच, क्वेटा और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रविवार को लगातार चौथे दिन बंद रही. डॉ. महरंग बलोच एक प्रमुख बलूच महिला मानवाधिकार एक्टिविस्ट हैं. उन्हें 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. उनको बीबीसी 100 वुमेन ने 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली और प्रेरक महिलाओं में शामिल किया था.
Also read : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर तेलंगाना में सियासी विवाद, कांग्रेस हुई घिरी
टाइम मैगजीन ने अपने 100 अगले उभरते नेताओं में से एक के रूप में उनका नाम शामिल किया. डॉ महरंग बलूच लोगों के अधिकारों के लिए और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अधिकारियों, विशेष रूप से सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा किए गए प्रणालीगत मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ कैंपेन चलाती हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा