पहलगाम terrorist हमले की NIA जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच में ऐसे कई सबूत मिले हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. जानकारी के अनुसार, लश्कर ने यह हमला ISI के निर्देश पर अंजाम दिया.
जांच में यह भी सामने आया है कि हमले में शामिल आतंकियों में हाशिम मूसा और अली भाई पाकिस्तान के नागरिक हैं. इसके अलावा, जांच में यह भी पता चला है कि हमला करने के दौरान आतंकी अपने सरगनाओं के संपर्क में थे और उन्हें पाकिस्तान से लगातार निर्देश मिल रहे थे.
Also read: दफ्तरों और अफसरों के घरों में तैनात ट्रैक मेंटेनर, अब कौन देखेगा रेल पटरियों की निगरानी?
पहलगाम हमले में शामिल terrorist के संपर्क में थे प्रतिबंधित संगठन, NIA ने की जांच
NIA से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी तक की छापेमारी में जांच एजेंसी को कई देश विरोधी चीजें मिली हैं. सूत्रों के अनुसार NIA को अंदेशा है कि इन प्रतिबंधित संगठनों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर्स का नेटवर्क तैयार करने में मदद की. हालांकि, NIA अभी इसकी जांच कर रही है. जिन लोगों पर छापेमारी की गई है उनके कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि इन प्रतिबंधित संगठनों के कुछ लोगों का ओवरग्राउंड वर्करों से लगातार संपर्क था.
Also read: पहलगाम हमला: भारत ने रचा ‘चक्रव्यूह’, पाकिस्तान को कोई नहीं मिलेगा साथ
NIA की जांच में पता चला है कि जिन आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वे 15 अप्रैल को ही पहलगाम पहुंच गए थे. इन आतंकियों की मदद करने वाले लोगों से NIA को ये भी पता चला है कि आतंकियों के टारगेट पर पहलगाम के अलावा तीन और स्थान भी थे. हमले से पहले घाटी में तीन सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया गया था.
Also read: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief