कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए शुभम के पिता, उनकी पत्नी और पूरा परिवार इस वक्त श्रीनगर के एक होटल में पुलिस और सेना की सुरक्षा में है. डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि उन्हें सेना के एक मेजर का फोन आया, और कुछ देर बाद वह मेजर मौके पर पहुंचे. बातचीत के दौरान, डॉ. संजय ने मेजर से कहा कि वे चाहते हैं कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द उन्हें मिल जाए, ताकि वे घर जाकर अंतिम संस्कार कर सकें. इसके बाद, डॉ. संजय ने कानपुर के जिलाधिकारी से भी फोन पर संपर्क किया और बेटे का शव जल्दी शहर लाने की व्यवस्था करने की अपील की. जिलाधिकारी ने जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी उन्हें फोन आया था, जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी ली और हर संभव मदद का वादा किया.
Also Read : हूतियों की इस्राइल को चुनौती, मिसाइल हमला
70 दिन में टूटा नवदंपति का रिश्ता, आतंकियों के सामने पत्नी ऐशन्या की बेबसी
सात जन्मों तक का साथ निभाने का वायदा करने वाले नवदंपति के रिश्तों की डोर 70 दिन में ही टूट गई. आतंकियों के सामने पत्नी ऐशन्या अपने सुहाग को बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी. पति शुभम को छोड़ने के लिए हाथ जोड़े लेकिन दहशत के कारण मुंह से शब्द न निकल सके. पत्नी केआंखों के सामने पति की गोली मारकर हत्या देख आंखें फटी की फटी रह गईं. शुभम की हत्या के बाद से ऐशन्या और मां सीमा बदहवास हैं. दो महीने दस दिन बाद भी ऐशन्या के हाथों की मेहंदी अभी तक नहीं मिटी थी. पिता संजय और वहां मौजूद अन्य परिजन लगातार उन लोगों को हिम्मत दे रहे हैं. आर्मी के अधिकारियों ने श्रीनगर में एक होटल में मौजूद परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है.
Also Read : शाहरुख संग रिश्ते में दरार पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
श्यामनगर में शोक की लहर, घटना की खबर से घर और इलाके में मची अफरा-तफरी
श्यामनगर स्थित संजय द्विवेदी के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, उनके भाई मनोज के कुछ दूरी पर स्थित विनायत इन्कलेव में रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के लोग पहुंच गए. सभी वहां पूरे घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते रहे। घर की गमगीन महिलाएं रोती बिलखती रहीं. श्रीनगर से फोन की घंटी बजते ही लोग चौंक जाते हैं. हर कोई परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया. वहीं इलाके में भी जगह-जगह लगी लोगों की भीड़ इसी घटना की चर्चा करती रही.
Also Read : गर्मी के मौसम में कोहरा देख दंग रह गए लोग, इन इलाकों में 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिखा
परिवार में कोहराम, कश्मीर में शुभम की हत्या की खबर से मनोज द्विवेदी के घर में हलचल
बुधवार 23 अप्रैल को वापसी को लेकर उन्होंने मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे संजय और अन्य लोगों का हालचाल जानने के लिए फोन किया. जहां उन्होंने बेटे शुभम के गोली लगने की जानकारी दी. जिससे उनके होश उड़ गए. इस पर उन्हें तुरंत भतीजी ऐशान्यां को कॉल किया. जिसने अपने सामने शुभम की गोली मारकर हत्या की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे सौरभ द्विवेदी को बताया. ये सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. इस हृदयविदारक घटना को जिसने सुना वह कारोबारी मनोज द्विवेदी के घर पहुंच गया. घर के भीतर नाते रिश्तेदारों और इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई. सभी परिवार को सही सलामत शहर पहुंचाने की सरकार से अपील करने लगे.
Also Read : पहलगाम हमला: श्रीनगर से दिल्ली-मुंबई की खास फ्लाइट्स आज


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed