राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है और आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए सबूतों की तलाश तेज कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार NIA ने FIR री-रजिस्टर कर पहलगाम हमले की जांच तेज की है. NIA ने सीन ऑफ क्राइम की डिजिटल मैपिंग कराई है. साथ ही मौके से मिले सैंपल को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. इतना ही नहीं, बैसरन घाटी में जानेवाले रास्ते के पहले जो होटल और बाजार है वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त किए गए हैं.
Also read: स्मृति मंधाना का इतिहास रचने वाला महारिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया धमाल
NIA ने पहलगाम हमले की जांच तेज की
जानकारी के अनुसार मौके से मिले खाली कारतूस भी NIA ने जब्त किए गए. कारतूस की फॉरेंसिक और बेलेस्टिक जांच से हमले में किस तरह के हथियारों का प्रयोग हुआ है, ये पता चल सकेगा. साथ ही बैसरन घाटी में उस वक्त कितने मोबाइल नंबर एक्टिव थे, उसका डंप डेटा लिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले के वक्त कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी छीने थे. ऐसे में NIA जांच करेगी कि क्या उन मोबाइल नंबरों से किसी से बात की गई है.
Also read: बिहार: युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल
NIA अधिकारियों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों की अलग-अलग टीम आतंकवादी हमले में बचे लोगों से जानकारी लेने के लिए देश भर का दौरा कर रही हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) द्वारा कराया गया था. उन्होंने बताया कि एनआईए की टीम ने महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches