वारदात के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने मुख्य आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इसी वजह से आरोपी ने गुस्से में आकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. कोलकाता में हुई इस गंभीर घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फुटेज में दो आरोपी पीड़िता को जबरन घसीटते हुए कॉलेज परिसर के भीतर ले जाते नजर आ रहे हैं.
कोलकाता लॉ छात्रा से दुष्कर्म का मामला: CCTV फुटेज से आरोपों की पुष्टि
कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में कोलकाता की एक लॉ छात्रा को दो आरोपियों की ओर से कॉलेज गेट से कॉलेज परिसर के अंदर घसीटा जा रहा है. यहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. दरअसल, दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गार्ड रूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. सीसीटीवी फुटेज से पीड़िता की शिकायत की पुष्टि होती है. शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने दो अन्य लोगों को उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाने के लिए कहा था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करते हैं.
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई
विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर लॉ छात्रा से गैंगरेप का संदेह, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. अब तक चार लोगों मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी, जैद अहमद और कॉलेज गार्ड को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मनोजीत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो ने उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया. इससे पहले पीड़िता को अपराध के सीन रीक्रिएशन के लिए कॉलेज ले जाया गया था. सहायक आयुक्त रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है.
Also Read : हिंदी भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं की फिर हुई एकजुटता, मुंबई में करेंगे साझा प्रदर्शन


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा